Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AMETHI NEWS: तिलोई शाहमऊ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवीन पुलिस चौकी शाहमऊ का विधिवत शिलान्यास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व कोतवाल मोहनगंज राकेश सिंह द्वारा किया गया, जिनकी पहचान क्षेत्र में एक न्यायप्रिय, निष्पक्ष एवं संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित है। शिलान्यास अवसर पर कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि प्रस्तावित पुलिस चौकी के निर्माण से शाहमऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी तथा आम नागरिकों को त्वरित सहायता एवं सुरक्षा का विश्वास प्राप्त होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करना है। स्थानीय नागरिकों ने कोतवाल राकेश सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जा रहा है और मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी विश्वास के चलते नई पुलिस चौकी का शिलान्यास क्षेत्रवासियों द्वारा सुरक्षा एवं न्याय की सुदृढ़ नींव के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांस्टेबल अरुण यादव, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल पवन पाल, कांस्टेबल रेनी छिन्नल, युवा समाजसेवी आदर्श सिंह, ग्राम प्रधान शाहमऊ अनीश, ग्राम प्रधान बेलवा हसनपुर नीलू सिंह सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।