Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर डीजे कॉलोनी में शनिवार देर रात अलाव ताप रहे युवक पर तरकापुर निवासी वारिस ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक,घायल युवक की पहचान मनीष गौड़ (23 वर्ष) निवासी तरकापुर डीजे कॉलोनी के रूप में हुई है। किसी युवती को लेकर हुए विवाद में युवक के चेहरे पर चाकू से हमला किए जाने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। शहर कोतवाली पुलिस चाकू से हमला करने वाले आरोपित वारिस की तलाश में जुट गई हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।