राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को घर-घर पहुंचाएं :हिमालय परिवार

LUCKNOW NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन हिमालय परिवार का जिसके संरक्षक डॉक्टर इंद्रेश हैं। उनके निर्देशन में पूरे प्रदेश में वंदे मातरम घर-घर और सभी जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से इटावा के नारायण कॉलेज आफ साइंस एंड आर्ट्स में संपन्न कराकर उन्हें उस भावना से जोड़ने का काम किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में उन्हें वंदे मातरम की भावना को हमेशा दिल में रखकर कार्य करने का संदेश दिया! कॉलेज के डायरेक्टर एवं हिमालय परिवार के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष इंजीनियर हरीकिशोर तिवारी द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय गान गायन के साथ ही संकल्पित कराया l आज वंदे मातरम गीत को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इटावा के हजारों बच्चों ने और सैकड़ो अध्यापक अध्यापकाओं ने संकल्प लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *