Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कांग्रेस नेता मज़हर रिज़वी कई समर्थकों सहित सपा में हुए शामिल
LUCKNOW NEWS: रुद्रपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक राष्ट्रीय महासचिव (युवा) एवं लोकसभा नैनीताल प्रभारी अरविंद यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आरोप है कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी नाम सामने आने के बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही रुद्रपुर शहर की सड़कों एवं स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शहर बदहाल है, जबकि मेयर द्वारा सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि मेयर अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए मुस्लिम समाज को निशाना बना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मज़हर रिज़वी ने अपने 25 सहयोगियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा–दलित–अल्पसंख्यक) के सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं और सदैव अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिसके विरोध में चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र यादव जिलाध्यक्ष यूथ, तेजपाल यादव महानगर यूथ, राम सिंह सागर प्रदेश सचिव,
शरीफ़ अंसारी महानगर अध्यक्ष, इमरान अंसारी पूर्व मेयर प्रत्याशी, एन. एन. अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष, मुख्तार अहमद
अरविन्द दिवाकर बाबा साहब वाहिनी, विनोद गोंड, अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड रजा अली, मो. आज़म विधानसभा अध्यक्ष, राहुल यादव, विक्रांत यादव मौजूद रहे।
पार्टी में शामिल होने वाले—
मज़हर रिज़वी, अनिल सक्सेना, विवेक शर्मा, मो. अल्ताफ अली, इमरान, रहीस अहमद, मनोहर मौर्य, मनमोहन सिंह, सर्वेश मौर्य, भीमसेन यादव, पुष्पेंद्र यादव, वसीम, गुड्डू, अज़ीम, जमील, धर्मपाल सिंह, मनोज जोशी, तैयब, महेन्द्र, ओमप्रकाश, सोनू यादव, रजा अली तथा अन्य कार्यकर्ता।