Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
स्वामी मुक्तिनाथानन्दजी महाराज के नेतृत्व में आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों ने निशुल्क दवायें व परामर्श का लाभ उठाया
LUCKNOW NEWS: विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष (आयुर्वेद पंचकर्म, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी, यूनानी, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, रेकी, प्राणिक हीलिंग) परामर्श एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिन शनिवार, दिनांक 27.12.2025 को प्रातः 9ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक किया गया। लगातार चल रहे छब्बीसवें आयुष शिविर में रोगियां का निःशुल्क पंजीकरण व परामर्श एवं यथासंभव निःशुल्क दवायें दी गयी। जिसमेंं जोड़, गठिया, रीढ़ के रोग, त्वचा रोग (सफेद दाग), सोरायसिस, बालों की समस्या, मुहाँसे एवं सौन्दर्य समस्या, गुप्तरोग, मोटापा, डायबिटिज, हृदय रोग, श्वास रोग, पाचन एवं लिवर संबंधित रोगियों ने आयुष विभाग के (आयुर्वेद पंचकर्म, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी, यूनानी, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, रेकी, प्राणिक हीलिंग) का लाभ प्राप्त किया। विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के आयुष विभाग द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण इलाकों में भी समान रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली को व्यापक रूप से फैलाने के लिए दवाये एवं अन्य सुविधाओं को प्रदान की जा रही है। दूसरी चिकित्सा विधियो की बढ़ती हुई कीमतों के समान्तर हमारे संस्थान में विविध शिविरों के माध्यम से आयुष विभाग में सस्ता, सरल एवं सुलभ उपचार गरीब रोगियों को प्रदान किया जाता हैं। इस शिविर में आयुर्वेद में 08, होम्योपैथी में 36, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा 12 व एक्युपंचर में 06 कुल 62 मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श का लाभ लिया।