Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: श्री गाँधी इंटर कॉलेज बेलराया प्रबंधन द्वारा 41 छात्राओं एवं 19 अध्यापक/अध्यापिका को पांच दिवसीय शैक्षिक , सांस्कृतिक, ज्ञानवर्धक
राष्ट्रवादी, पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति पर आधारित देवभूमि उत्तराखंड क़ी यात्रा कराई गयी यात्रा माँ गंगा हरिद्वार के आशीर्वाद से प्रारम्भ होकर शांतिकुंज विश्वविद्यालय, आई आई टी रूड़की, नेशनल डिफेन्स एकेडमी, फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट(FRI )तक पहुंची देश के इन प्रतिष्ठित संस्थानों में आई आई रूडकी के सिविल/पर्यावरण प्रमुख अफसार अहमद काज़मी, ब्रिग्रेडियर प्रशांत,नेवी ऑफिसर संदीप गुप्ता,पूर्व मुख्य वन संरक्षक उत्तराखंड आईएफएस मान सिंह,वित्त सचिव उत्तराखंड मोहन चंद जोशी, देश के विख्यात आर्किटेक्ट (aarchom) सौरभ गुप्ता का सहयोग मार्गदर्शन एवं उपस्थित रही और प्रबंधक राजेश अग्रवाल द्वारा इन संस्थानों में होने वाले शोध, क्रिया कलाप एवं यहाँ तक पहुंचने क़ी जानकारी छात्रों को दीं गयी जिससे भविष्य में कॉलेज के छात्र/छात्राओं भी प्रेरणा प्राप्त कर यहाँ तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रौशन करें इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अजय गुप्ता, विनोद वर्मा ने छात्रों को इनसे सम्बंधित करियर क़ी बाते छात्रों को समझाई,इस टूर में कॉलेज के लिपिक विनीत मिश्र ने टूर मैनेजर क़ी शानदार भूमिका निभाई सभी छात्र, छात्राओं, अध्यापक, एवं कॉलेज स्टॉफ ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराते रहने के लिए अनुरोध किया एवं संपूर्ण प्रबंध समित क़ी भरपूर प्रशंशा विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यह शैक्षणिक भ्रमण श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां की छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ. इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार विनोद कुमार वर्मा विनीत मिश्रा इंद्रपाल दिनेश कुमार अंकित कुमार प्रवीण कुमार नवीन कुमार राजेश मौर्य आदि अध्यापक उपस्थित रहे।