Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: मड़िहान विधानसभा के कशिश पैलेस जौगढ़ में रविवार को भारत रत्न से सम्मानित,पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दुबे अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व,कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “अटल जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, सुशासन और विकास की मजबूत पहचान थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश सदैव स्मरण करता रहेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम था कि किसानों को साहूकारों पर निर्भर न रहकर किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजना का लाभ मिला,जिससे उन्हें कम ब्याज दर पर बैंकों से ऋण उपलब्ध हुआ। उन्होंने बताया कि गरीबों को राशन की व्यवस्था,पोखरण परमाणु परीक्षण,स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना,मोबाइल क्रांति,कारगिल युद्ध में निर्णायक नेतृत्व जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अटल जी के यशस्वी कार्यकाल की पहचान हैं। कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, संजय भाई पटेल, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, राकेश सिंह, संतोष तिवारी, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, सुनीता सिंह, मनोज सोनकर, राकेश कोल, अनूप जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।