लालगंज प्रीमियम लीग कप के रोमांचक मुकाबले में संगम-11 को मिली विजेता ट्राफी

नवीन-11 शीतलमऊ को उपविजेता का खिताब, समारोह पूर्वक पुरस्कृत हुए खिलाड़ी
PRATAPGARH NEWS : रविवार को यहां एचएन बहुगुणा पीजी कालेज मैदान पर लालगंज प्रीमियम लीग कप के फाइनल में रोमांचक मुकाबले में संगम-11 ने विजेता खिताब हासिल करने में कामयाबी का  परचम लहराया। वहीं नवीन-11 शीतलमऊ को उपविजेता की ट्राफी मिली। फाइनल मैच के कड़े मुकाबले में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी नवीन-11 ने पन्द्रह ओवर में नौ विकेट पर एक सौ चैंतीस रन बनाया। लक्ष्य का सामना करने उतरी संगम-11 टीम ने आखिरी ओवर में एक गंेद शेष रहते छह विकेट खोकर एक सौ पैंतीस रन बना लिया। चार विकेट से संगम-11 ने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मैच को देखने के लिए मैदान पर दर्शकों का भारी जमावड़ा दिखा। चैके व छक्के की मदद से छप्पन रन बनाने वाले संगम-11 के आवेश द्विवेदी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व वरिष्ठ अधिवक्ता  ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने समारोह पूर्वक पुरस्कार सौंपे। संगम-11 के कैप्टन राजकुमार वर्मा को विजेता कप तथा नवीन-11 शीतलमऊ के कैप्टन नवीन सिंह को उपविजेता कप मिला तब दर्शकों की मैदान पर तालियां गूंज उठी। प्रतियोगिता के संरक्षक गणेश यादव तथा संयोजक नवीन सिंह ने मैच के सफल आयोजन के लिए आभार प्रदर्शन किया। वहीं आयोजन समिति के  धीरू, अनूप तिवारी, शक्ति सिंह, डाॅ. मानू, चंदन सिंह, अनिल सिंह, प्रफुल्ल पाण्डेय, सुधीर, डाॅ. मुज्जू, राज सिंह, निखिल शुक्ला, जय कौशल ने प्रीमियम लीग के सफल आयोजन को लेकर सराहनीय भूमिका में दिखे। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश, सभासद जावेद खां, राजू सिंह, केशव मिश्र, ऋषि द्विवेदी, छोटे लाल सरोज, डाॅ. वीरेश सिंह, के के सरोज, विष्णु सिंह, राजीव सिंह, आईपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *