Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: मासूम के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना के पदमाकरपुर निवासी राजाराम वर्मा पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती छब्बीस दिसम्बर की रात उसका दो वर्षीय पुत्र अपनी मां के साथ सो रहा था। रात करीब ग्यारह बजे पीड़ित की पत्नी शौंच करने गयी तब उसका पुत्र गायब देखकर चीख पड़ी। पीड़ित ने मासूम के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मासूम के गायब होने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।