युवती का अपहरण, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS:  युवती के अपहरण को लेकर सांगीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भगौरा निवासी मो. शरीफ सुत सैयद अहमद ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस दिसम्बर की रात गांव के ही आरोपी ने उसकी अट्ठारह वर्षीया पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि आरोपी गांव के ही नितिन कनौजिया पुत्र राजेश के साथ घर से निकली उसकी बेटी जेवरात भी उठा ले गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नितिन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *