Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
लोगो को मुकदमे मे फंसाने की धमकी देकर रंगदारी बसूलते थें AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अछल्दा क्षेत्र से दिनांक 27 दिसंबर शनिवार को तुर्कपुर बम्बा पुलिया से फर्जी विजलेन्स के अधिकारी बनकर लोगों से मुकदमे मे फसाने की धमकी देते हुए रंगदारी बसूलने वाले अभियुक्तगण अमन उर्फ सोनू पुत्र संतोष कुमार व गुलशन पुत्र रामवरन निवासीगण अनुरुद्धापुर थाना कुदरकोट जनपद औरैया को सम्बन्धित मु0अ0सं0 251/25 धारा 204/308(5)/318(4)/317(2) वी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण फर्जी विजिलेन्स के अधिकारी बनकर अपनी गाड़ी पर लाल- नीली बत्ती लगाकर लोगो को डरा धमकाकर रंगदारी मांगना। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा थाना अछल्दा जनपद औरैया। व0 उ0 नि0 सुरेश चन्द्र मय हमराह थाना अछल्दा जनपद औरैया रहे।