Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ फहराया कांग्रेसियों ने झंडा
ETAWA NEWS: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वह पार्टी है जिसने महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आज़ाद और लालबहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में आज़ादी की लड़ाई लड़ी। उक्त उद्गार कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना वर्ष पर आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किये। विचार व्यक्त करने की इसी श्रृंखला में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव से ही अन्याय, अत्याचार,दमन और हिंसा के ख़िलाफ़ सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे को अपना हथियार बनाया। इसी क्रम में पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वह एकमात्र राजनीतिक दल है जो किसी जाति,धर्म विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करता बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों की बात करता है। गोष्टी से पूर्व कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का झंडारोहण करते हुए सभी कांग्रेस जनों की गरिमामई उपस्थिति में वंदे मातरम् और राष्ट्र गान गाया गया। स्थापना वर्ष के इस गरिमामई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, अरुण यादव, करण सिंह राजपूत, सतीश नागर,वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, शौज़ैब रिजवी,अवनीश वर्मा, आर.बी.सिंह पाल,प्रदीप कुमार द्विवेदी, मुबारक अली, मोहसिन अली,अमित यादव, इस्माइल अंसारी एवं आशीष दीक्षित सहित तमाम कांग्रेस जनों ने हर्षोल्लाह पूर्वक एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।