कल मनेगी विजय प्रताप नारायण सिंह की पुण्यतिथि

साखोपार में श्री राम चरित मानस पाठ, श्रद्धांजलि सभा, गीत संगीत, संत समागम, सहभोज और कम्बल वितरण
KUSHINAGAR NEWS: समाजसेवी बाबू विजय प्रताप नारायण सिंह की 9 वीं पुण्यतिथि पर 30 दिसंबर को साखोपार में विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्व. श्री सिंह के भ्राता नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय विजय प्रताप नारायण सिंह की 9 वीं पुण्यतिथि पर साखोपार में श्री राम चरित मानस पाठ, श्रद्धांजलि सभा, गीत संगीत, संत समागम, सहभोज और कम्बल वितरण का आयोजन किया जा रहा है। स्व. श्री सिंह के छोटे सुपुत्र अभय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *