देश के आंतरिक स्वरूप का दिग्दर्शन कराता है ‘मन की बात’:अन्नू श्रीवास्तव

जिलाध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना कार्यक्रम
23 मंडलों के सभी बूथों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों में दिखा कार्यक्रम के प्रति आदर भाव
FATEHPUR NEWS: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या–38, बहुगुणा इंटर कॉलेज में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ देखा और सुना है।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि मन की बात देश के आंतरिक स्वरूप, संस्कृति और समसामयिक विषयों का दिग्दर्शन कराता है। प्रधानमंत्री द्वारा स्वास्थ्य, भाषाओं और सामाजिक सरोकारों पर रखे गए विचार निश्चित रूप से समस्त भारतवासियों के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्रत्येक संस्करण में राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सहज और प्रेरक ढंग से प्रस्तुत करते हैं। इस संस्करण में पर्यटन के क्षेत्र में गुजरात के कच्छ रणोत्सव, कन्नड़ भाषा की महत्ता तथा शीत ऋतु में योग करने के सुझाव अत्यंत आत्मीय एवं प्रेरणादायी रहे। वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व संस्करणों की भांति रविवार को आयोजित 129वां मन की बात कार्यक्रम जिले के सभी 2144 बूथों पर पार्टी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा टीवी, मोबाइल एवं रेडियो के माध्यम से देखा–सुना गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक के रूप में महामंत्री नीरज सिंह, सहसंयोजक मनोज मिश्रा ‘मनु’ एवं पूरी टीम द्वारा सफलतापूर्वक तैयारी की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *