Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
राधानगर क्षेत्र के इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में महिलाओं को प्रलोभन देने का आरोप, पुलिस से तीखी नोंकझोंक
FATEHPUR NEWS: जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में रविवार को धर्मांतरण के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के अंदर हिंदू महिलाओं का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि चर्च के भीतर बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं मौजूद थीं और उन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। आरोपों के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और चर्च परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके से एक पादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च से जुड़ा यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।