Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, फतेहपुर की युवा नगर इकाई का विस्तार रविवार को किया गया। यह कार्यक्रम लोधीगंज स्थित युवा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज साहू उपस्थित रहे, जबकि संचालन युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आकाश सिंह भदौरिया ने किया। युवा नगर अध्यक्ष मोहम्मद कैश खान ने संगठन का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की। इस दौरान तसलीम आरिफ को युवा नगर महामंत्री, मोहम्मद शाहिद को युवा नगर उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार को युवा नगर मंत्री तथा स्वतंत्र कुमार, सोनी, फैजान, शाहरुख अनीस एवं अभिषेक साहू को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जय किशन, संदीप श्रीवास्तव, शिवप्रसाद, प्रेम दत्त उमराव, अनिल महाजन, संजय सिंह, विकास कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।