Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: जिले के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत खजुरियापुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में लगे बिजली के खंभे की सपोर्ट (झोंक) में अचानक करंट उतरने से उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान पंकज विश्वकर्मा पुत्र वीरेंद्र विश्वकर्मा, निवासी खजुरियापुर मजरे ऐरायां सादात के रूप में हुई है। बताया गया कि पंकज सुबह अपने घर के सामने मौजूद बिजली के पोल के पास था, तभी अचानक सपोर्ट में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पंकज विश्वकर्मा गांव के पास धूमन कुंवा के समीप पंचर की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।