विनिमय शुल्क न जमा करने पर ईंट भट्ठों पर कार्रवाई

FATEHPUR NEWS: उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में खान अधिकारी फतेहपुर, नायब तहसीलदार सदर एवं राजस्व टीम द्वारा क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठों की जांच की गई। जांच के दौरान विनिमय शुल्क जमा न करने वाले ईंट भट्ठों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा शुल्क न जमा करने वाले भट्ठों को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया तथा संपूर्ण देयता जमा होने तक मिट्टी कटाई एवं ईंट पथाई (कच्ची ईंट निर्माण) का कार्य बंद करा दिया गया है। कार्रवाई की जद में आए ईंट भट्ठे — होमर ब्रिक फील्ड, मुत्तौर सुभाष ब्रिक फील्ड, सैबसी, हेलाल ब्रिक फील्ड, सिधाव, सूर्या ब्रिक फील्ड, सिधाव, एम.एस. न्यूमामा ब्रिक फील्ड, सिधाव प्रमुख रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित ईंट भट्ठे अपनी संपूर्ण देयता जमा नहीं करते, तब तक उनके संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी साथ ही आगे भी इस तरह की जांच अभियान जारी रहने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *