गरीब झोपड़ियों में युवा विकास समिति ने बांटे कंबल व जैकेट

FATEHPUR NEWS: कड़कड़ाती ठंड के बीच युवा विकास समिति द्वारा अल्लीपुर क्षेत्र स्थित गरीब झोपड़ियों में रह रहे लाचार, असहाय एवं दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को जैकेट भी वितरित की गईं। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के सभी धर्मों और समुदायों के जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतमंदों को चिन्हित कर सहायता पहुंचाई गई, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने कहा कि समिति द्वारा गरीबों की मदद निरंतर की जाती है और धर्म व जाति के बंधन से ऊपर उठकर ठंड के मौसम में गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य दिनों में बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया जाता है। कार्यक्रम में अंकित अग्निहोत्री और विकास मिश्रा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *