Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: जीटी रोड स्थित रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के खेल मैदान में रविवार को खागा प्रीमियर लीग (केपीएल) टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला गया। उद्घाटन मुकाबला नयन इलेवन खागा और जितेंद्र इलेवन कौशांबी टीम के बीच 12-12 ओवर का रहा, जिसमें नयन इलेवन खागा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से आसान जीत दर्ज की। मैच में खागा टीम के कप्तान नयन केसरवानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जितेंद्र इलेवन कौशांबी टीम निर्धारित ओवरों में 81 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए नयन इलेवन खागा ने महज 9 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। नयन इलेवन के खिलाड़ी आशु खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में दो विकेट लेने के साथ ही 31 रन बनाए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम अभिनीत कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सदर विक्रम सिंह एवं बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय मौजूद रहे। इस दौरान कुलदीप शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, विकास गुप्ता, शुभम त्रिपाठी, हर्ष मिश्रा, अभिषेक, नितिन सिंह, मोहित मौर्य, संजय अग्रहरि, आनंद मिश्रा, सागर सिंह, राका सिंह, संजय श्रीवास्तव, हबीब खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं आयोजक उपस्थित रहे।