Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सकिपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी को किसानो ने किया सम्मानित
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी द्वारा किसानो के हित मे किए जा रहे लगातार सक्रिय प्रयास और संघर्ष से प्रभावित होकर किसानों ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने किसानो की खुशहाली और जनकल्याण के लिए आजीवन संघर्ष करने का संकल्प दोहराया सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन खुर्द स्थित साधन सहकारी समिति में रविवार को किसानो की बैठक हुई। बैठक में शामिल होने पहुंचे किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी को इस अवसर पर किसानो ने माल्यार्पण कर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। किसानो का कहना था कि अजय सोनी के द्वारा लगातार संघर्ष करने और हमारी समस्यायों के निराकरण कराने से हम लोग स्वत: प्रभावित होकर आज बैठक के माध्यम से अजय सोनी को सम्मानित कर रहे हैं और उनके समर्थन में हमेशा सहयोग करने का हमने फैसला किया है। लोगों का कहना था कि खाद, पानी, बिजली, क्रय केंद्र, पशु चिकित्सा आदि मुद्दों को लेकर अजय सोनी ने जो आवाज उठाने का कार्य किया है, हम उसकी सराहना करते हैं। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा लगातार पिछले बीस वर्षों से किसानो के हित में संघर्ष जारी है। मैंने कभी भी जाति, धर्म और संप्रदाय के मुद्दों पर लोगों को बरगलाने और भटकाने का काम नही किया बल्कि जलकल्याण, किसान कल्याण, लोक कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए आवाज उठाने का काम किया है। आगे कहा कि मैं हमेशा किसानों, गरीबों के मुद्दों को उठाया है और आगे भी उठाता रहूंगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि किसानो की खुशहाली और जनकल्याण के लिए मेरा आजीवन जमीनी संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर ब्रजेश सिंह, डॉक्टर चंद्रमोहन सिंह, मानसिंह पटेल, राजीव सिंह, उधम सिंह, राजू सिंह, राजेश यादव, बद्री प्रसाद प्रजापति, डॉक्टर शिव प्रसाद वर्मा, रंजीत सरोज, रोहित कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।