मार्ग हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव के नजदीक 24 दिन पहले नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया जिसकी इलाज के दौरान एक हफ्ते बाद मौत हो गई , पीड़ित की पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम क्षेत्र के वार्ड नं दो निवासी रोहित कुमार यादव पुत्र स्व राम आधार ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र धीरज यादव देवींगज निवासी अपने साथी कपिल पटेल के साथ चार दिसंबर को बाइक से गुलामीपुर जा रहा था , रात्रि दस बजे के करीब अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिसमे धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 11 दिसंबर को मौत हो गई , पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *