युवती को भगाने व धमकी के आरोप में पिता पुत्र सहित अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि छः दिन पहले उसकी बहन शौच के लिए गांव के बाहर गई थी , जिसके बाद घर नहीं तो खोजबीन के दौरान पता चला एक युवक भगा ले गया है, पीड़ित के उलाहना देने पर पिता पुत्र पीड़ित को धमकी देकर भगा दिए, मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली के करनपुर सौरई निवासी एक व्यक्ति ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन 22 दिसंबर की शाम पांच बजे के करीब शौच के लिए घर से बाहर गई थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरु कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन को सवरो पिंडरा गांव का एक युवक भगा ले गया है, आरोपी युवक के घर उलाहना देने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने सवरों पिंडरा निवासी विकास व उसके पिता राम सेवक सहित अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *