दो लाख की नकदी व जेवर लेकर युवती प्रेमी संग फरार, दो के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक पीड़ित का आरोप है कि गांव का एक युवक दस दिन पहले उसकी बेटी को भगा ले गया , उसकी बेटी घर में रखे नकदी व जेवर भी लेकर गई है, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का एक युवक दस दिन पहले उसकी बेटी को अपने घरवालों की मदद से भगा ले गया है, उसकी बेटी गोद भराई में मिले दो लाख के करीब की नकदी व जेवर उठा ले गई हैं। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने लोहदा निवासी आकाश कुमार व विमल कुमार उर्फ महंती के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *