Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पीला एवं दोयम दर्जे की ईट लगाकर अधोमानक निर्माण कराए जाने का मामला बना चर्चा का विषय
LAKHIMPUR KHERI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सी. एम मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण में भ्रष्टाचार का घुन इस कदर लगा है कि सी एम मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण में मानक विपरीत अधोमानक निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है ।सूत्र बताते हैं कि उक्त सी एम कंपोजिट विद्यालय पैला में दोयम दर्जे की ईट व सरिया से भी घालमेल किया जा रहा है और मानक विहीन अधो मानक निर्माण करा कर सरकारी धन का बंदर बांट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है ।पूर्व प्रधान पैला की जुवानी सत्य माने तो उक्त विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता के साथ खेल किए जाने के चलते अभी हाल ही में छज्जा भर भरा कर गिर गया था जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ था ।और मामला अखबरी सुर्खियां भी बना था ।उक्त मामले में क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू को मौके पर जाकर मामले में दखल देना पड़ा था और उनके द्वारा भी अधो मानक निर्माण होने की शिकायत शासन स्तर तक की गई थी। इतना सब होने के बाद भी निर्माण कार्य में लगी कंपनी में कृष्णा एसोसिएट लखनऊ की सिस्टर कंसर्न सीएसडीएस कंपनी के द्वारा मनमाने ढंग से मानकों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा है । ग्रामीणों का आरोप है की पूरी बाउंड्री वॉल में भी दोयम दर्ज की ईट लगवाई गई है और निर्माण कार्य में भी दोयम दर्ज की ईंट का प्रयोग किए जाने के साथ-साथ सरिया आदि अन्य सामग्री में भी गुणवत्ता के साथ खेल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की विशेष जांच टीम द्वारा जांच कराए जाने की मांग की है।