Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
लखनऊ में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला गोकर्णनाथ निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की पत्नी उर्मिला पटेल का रविवार शाम लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।उर्मिला पटेल लंबे समय से आंखों की समस्या से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनकी रोशनी धीरे-धीरे कम हो रही थी। इस समस्या के इलाज के लिए प्रहलाद पटेल उन्हें चेन्नई के एक प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय ले गए थे। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके सिर में ट्यूमर जैसी समस्या का पता लगाया। इसके बाद, लखनऊ के एसजीपीजीआई में विशेषज्ञों से सलाह ली गई और कुछ दिन पहले उनका ब्रेन संबंधित ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद शुरुआती दिनों में उनकी हालत में आंशिक सुधार देखा गया, लेकिन बाद में उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। रविवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।।उर्मिला पटेल के निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 12 बजे गोला गोकर्णनाथ के मुक्तिधाम में किया जाएगा। प्रहलाद पटेल लखीमपुर खीरी कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं, जिन्हें हाल ही में पार्टी ने दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस दुख की घड़ी में पार्टी और समाज उनके साथ खड़ा है।