Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जनपद स्तरीय पीएम श्री विद्यालय वार्षिकोत्सव, क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का भव्य आयोजन लालपुर स्टेडियम, लखीमपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच पीएम श्री विद्यालय पचपेड़ी, निघासन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय पचपेड़ी ने खो-खो बालिका एवं कबड्डी बालक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।इसके साथ ही जनपद स्तरीय व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। पचपेड़ी विद्यालय की छात्रा रॉयल भारती ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के चलते ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया,जिससे विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ।ट्रैक एंड फील्ड में भी रहा दबदबा पीएम जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पचपेड़ी विद्यालय की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक झटके।
बालक वर्ग में100 मीटर दौड़–द्वितीय स्थान,200 मीटर ,दौड़ –प्रथम स्थान 400 ,मीटर दौड़–द्वितीय स्थान,गोला फेंक–प्रथम स्थान,चक्का फेंक–प्रथम स्थान,लंबी कूद–द्वितीय स्थान,बालिका वर्ग में,100 मीटर दौड़–द्वितीय स्थान,200 मीटर दौड़–द्वितीय स्थान,400 मीटर दौड़-द्वितीय स्थान,गोलाफेंक –प्रथम स्थान,चक्का फेंक–प्रथम स्थान,लंबी कूद–द्वितीय स्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छाए छात्र खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी पचपेड़ी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकल गीत प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर निर्णायकों व दर्शकों की भरपूर प्रशंसा बटोरी।वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर खिलाड़ियों ने संघर्ष और अनुशासन का परिचय दिया। नेतृत्व और मार्गदर्शन का मिला लाभ इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी निघासन धर्मेश यादव के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की जा रही है। उनके निर्देशन में विद्यालय की शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों को नई दिशा मिली है।ओवरऑल चैंपियन बनने पर प्रधानाध्यापक रूपसिंह यादव, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विजेता छात्र-छात्राओं को बधाइयां दी गईं।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है और पचपेड़ी विद्यालय की यह सफलता इसी का प्रमाण है।विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने भी खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।