शिव कॉलोनी चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा

चोर को पुलिस ने जेवरात और इन्वर्टर सहित किया गिरफ्तार
LAKHIMPUR KHERI NEWS: रविवार को कोतवाली सदर पुलिस ने शिव कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के जेवरात और इन्वर्टर बरामद किए हैं। गौरतलब है की सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और संकटा देवी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की यह घटना 18 दिसंबर की रात शिव कॉलोनी में हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमों की विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार साक्ष्य जुटा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशुतोष वर्मा उर्फ डब्लू (लगभग 35 वर्ष) पुत्र श्याम प्रकाश वर्मा, निवासी उदयपुर महेवा, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक सोने की चेन, एक जोड़ी सूईधागा, तीन लेडीज अंगूठियां, एक जेंट्स अंगूठी, एक माला पेंडल (लॉकेट) और एक लुमिनस कंपनी का इन्वर्टर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी मु0अ0सं0 1064/2025 और 972/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस से संबंधित है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद अभियुक्त के खिलाफ दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा, उप निरीक्षक उमाशंकर, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल थे। पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *