संयुक्त निदेशक ने वृद्धाश्रम ओयल में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, टीबी-जांच व स्वास्थ्य परीक्षण मिला जारी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: रविवार को संयुक्त निदेशक डॉ. अमित सिंह ने ओयल स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां संचालित स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया और उपस्थित वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था व जांच प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि संयुक्त निदेशक के निरीक्षण के दौरान ओयल वृद्धाश्रम में टीबी संबंधी जांच के अंतर्गत कुल 25 वृद्ध जनों के एक्स-रे कराए गए। वहीं लक्षणयुक्त 9 व्यक्तियों के बलगम सैंपल जांच हेतु एकत्र किए गए। शिविर में 56 लोगों की डायबिटीज की जांच भी की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर वृद्धजन संतुष्ट दिखाई दिए और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी साझा किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत, डिप्टी डीटीओ डॉ. नवीन गुप्ता एवं जिला क्षय रोग कार्यालय की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वृद्धजनों के स्वास्थ्य हित के लिए आगे भी इसी तरह नियमित जांच शिविर और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *