वार्षिक रैली के दूसरे दिन ग्रैंड कैम्प फायर का उद्घाटन

LUCKNOW NEWS: भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ के तत्वाधान में आज गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज लखनऊ में तीन दिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली के दूसरे दिन आज विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सायं  3.00 बजे ग्रैंड कैम्प फायर का आयोजन किया गया। ग्रैंड कैम्प फायर का उद्घाटन सयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक विकास श्रीवास्तव ने आग प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एलपीएस ए ब्लॉक राजाजीपुरम, पायनियर मांटेसरी स्कूल,  एसएसजेडी इंटर कॉलेज, पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर आदि विद्यालयों के कब, बुलबुल, स्काउट्स और गाइड्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आज रैली के दूसरे दिन कलर पार्टी, वर्दी, गांठें व बंधन, प्राथमिक सहायता, शारीरिक प्रदर्शन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कल सायं 3 बजे समापन समारोह के मुख्य अतिथि डा. महेंद्र सिंह, एमएलसी, प्रादेशिक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड एवं पूर्व जल शक्ति मंत्री पुरस्कार वितरण करेंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास श्रीवास्तव, जिला संरक्षक डा. आर,पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष शर्मीला सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य आलोक मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री महेश चन्द्र विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डीओसी (गाइड) मधु हंसपाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *