Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, मोतीनगर शाखा के ‘एनुअल फ़िएस्टा’ का आयोजन स्कूल कैम्पस में बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण तथा आरती के साथ हुआ। छात्रों की परेड की सलामी लेते हुए मुख्य अतिथि एम.एल.सी. पवन सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि चीफ फ़ायर ऑफिसर (लखनऊ) अंकुश मित्तल जी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक सुधीर एस. हलवासिया ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि अग्रवाल शिक्षा संस्थान, मोतीनगर, लखनऊ अग्रवाल समाज द्वारा स्थापित एक पूर्णतया चैरिटेबल संस्था है, जिसके अंतर्गत वर्तमान में लखनऊ शहर में 06 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं तथा इनमें कई हजार अकिंचन एवं होनहार विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
स्कूल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र न केवल सी.बी.एस.ई. बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम दे रहे हैं, बल्कि स्पोर्ट्स, कम्प्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स आदि क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा प्रेरणात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों को अभिभूत कर दिया। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने पुरस्कार वितरण किया तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे वास्तव में भाग्यशाली हैं कि अग्रवाल समाज द्वारा संचालित इस उत्कृष्ट विद्यालय में उन्हें उच्च-स्तरीय शिक्षा अत्यंत कम शुल्क में प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि निस्संदेह अग्रवाल समाज एक दानवीर समाज है और इसके अनेक प्रेरणादायक उदाहरण समाज के समक्ष हैं। इस अवसर पर ‘बेस्ट स्टूडेंट’ पुरस्कार भी प्रदान किए गए। बेस्ट स्टूडेंट (बॉय) पुरस्कार — प्राथमिक वर्ग से नितिन पाल तथा जूनियर वर्ग से कार्तिक कन्नौजिया को दिया गया। बेस्ट स्टूडेंट (गर्ल) पुरस्कार — प्राथमिक वर्ग से श्रवसा तथा जूनियर वर्ग से नंदनी पाल को प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि फ़ायर ऑफिसर अंकुश मित्तल ने कहा कि वे स्वयं अग्रवाल समाज में जन्मे हैं तथा आज अग्रसेन स्कूल आकर अपने समाज पर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, लोकराम अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, सुधीश गर्ग, धर्मपाल अग्रवाल, जितेन्द्र जिंदल, नीलेश अग्रवाल (टाटा) आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे।