Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन तैनात ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धकों के संगठन कार्यक्रम प्रबंधक संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ०प्र० का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव संघ भवन लखनऊ में हुआ सम्पन्न उपस्थित कर्मचारियों की सर्वसम्मति से पुनः आदित्य भारती को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष एवं अवनीश मिश्रा को प्रदेश महामंत्री के पद पर चुना गया। इस अवसर उ०प्र०राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव शिशिर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संगठन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य भारती कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बताया कि संगठन के कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा, विभाग में पद का सृजन, बीपीएम की सैलरी बढ़ाये जाने के लिए संगठन द्वारा प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर आलोक सिंह परिहार, अश्वनी पाण्डेय, दिनेश सिंह, आलोक मिश्रा, अतुल सिंह, शिव कुमार यादव, नरेन्द्र सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, उमेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सहित संगठन के समस्त मण्डल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।