26 जनवरी को सिन्धी भाषा व संस्कृति का आयोजन करेगा सिंधी समाज

LUCKNOW NEWS: लखनऊ में हजरत गंज स्थित सिन्धी समुदाय अपनी भाषा व संस्कृति का भव्य आयोजन मोतीमहल वाटिका में चेट्टी चंद मेला कमेटी व हरिओम मंदिर व सभी सिन्धी पंचायतों के संयोजन में संयुक्त रूप से एक भव्य आयोजन होना तय हुआ है। जिसमें, सिन्धी शहनाई, सिन्धी पकवानों की खुशबू से लखनऊ महकेगा  सिन्धी संस्कृति, सिन्धी कल्चर ,सिन्धी बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम सिन्धी ड्रेस वेशभूषा, सिन्धी स्वादिष्ट पकवानों का संगम 26 जनवरी को होना है। आज लखनऊ के सिन्धी समाज की एक बैठक ( हरिओम मंदिर ) शाम 4 बजे से शुरू हुई हजरत गंज क्षेत्र में मोतीमहल लॉन में सिन्धी सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा जिसकी तैयारियां पर चर्चा की गई चेट्टी चंद मेला कमेटी व हरिओम मंदिर के संयोजन में ये आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में  सिन्धी स्कूलों के बच्चों को भी संस्कृतिक कार्यक्रम में मौका दिया जाएगा 26 जनवरी में इस आयोजन का मकसद सिंधियत को बढ़ावा देना साथ ही सिन्धी समाज की युवा पीढ़ी को अपने समाज के खान पान ,सिन्धी वेभूषण, सिन्धी पहनावा ,सिन्धी संतों से रूबरू होना साथ ही सिन्धी में बात करने की अनिवार्यता जरूर होनी चाहिए नमकार न करते हुए जयझूले लाल कहकर आपस में मुलाकात करनी चाहिए बैठक के अंत में बांग्लादेश में भीड़ द्वारा की गयी हिंसक घटना में मारे गए हिन्दू युवकों के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में प्रमुख रूप से मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी,मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जेसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी,श्याम किशनानी अशोक चाँदवानी हरिओम मंदिर से जे पी नागपाल राम बालानी किशन चंद भम्बानी हंसराज राजपाल संतराम चाँदवानी नारायण चाँदवानी अनिल चंदानी दूनी चंद, प्रदीप राजपाल ,राजाराम भागनानी,  राजू पंजवानी, इंदर कालानी, राजू जसवानी ,भीमन दास मोहित जेसवानी, प्रहलाद गुरनानी अनिल चंदानी राजा राजपाल  सुनील चंदानी, सतीश लखमानी जय जीवानी प्रदीप मूरजानी कन्हैया लाल चाँदवानी शम्भू चाँदवानी प्रकाश गोदवानी सहित समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *