अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही की मांग

LUCKNOW NEWS: पारा मे ऊसर भूमि खसरा संख्या 1825 तहसील सरोजनीनगर  की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही की माँग की। उ.प्र.अपना व्यापार मँडल के प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने बताया कि पारा तहसील सरोजनीनगर के अन्तर्गत खसरा नम्बर 1825 जो ऊसर में दर्ज है। प्रापर्टी डीलर द्वारा ऊसर भूमि के बड़े हिस्से को मिलाकर प्लाटिंग कर दी गई।  प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि लखनऊ नगर निगम के कल्याण सिंह वार्ड के अन्तर्गत ऊसर भूमि पर प्लाटिंग कर दी गई इसके अलावा नजूल भूमि को  बिक्री कर दी गई। तालाब को पाटकर भी प्लाटिंग हेतु जमीन तैयार की जा रही है। प्रवेश प्रवक्ता अजय यादव ने लखनऊ प्रशासन से मांग की हैकि ऊसर नजूल सहित तालाब सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे के खिलाफ जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करें।इस सम्बन्ध में जल्द ही विभागीय उच्च अधिकारियों से मिलकर भी वस्तु स्थिति से अवगत कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *