रैकरी गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, तुलापुर ने जीता फाइनल

मड़िहान विधायक ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत
MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ विकास खंड के न्याय पंचायत धौरहा के रैकरी गांव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। मुख्य अतिथि राम प्रकाश मौर्या ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि वॉलीबॉल खेलने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह का विकास होता है। यह खेल हृदय को मजबूत करता है, मांसपेशियों को टोन करता है और हाथ-आँख के समन्वय के साथ-साथ सजगता भी बढ़ाता है। मौर्या ने टीम वर्क और आत्मविश्वास के महत्व पर भी जोर दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पटेरी और ददरा पहाड़ी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पटेरी ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला तुलापुर और सुकृत के बीच हुआ। एक रोमांचक मुकाबले के बाद तुलापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता शील्ड हासिल की, जबकि सुकृत की टीम उपविजेता रही।समापन समारोह में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक पटेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए, न कि द्वेष की भावना से। कार्यक्रम के आयोजक शनि पटेल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेता सूरज लाल, गोपाल दास यादव, रामकेश प्रधान, अनिल कुमार सिंह (ग्रीन गुरु जी), संदीप सिंह, अनूप पटेल (अनुज कंस्ट्रक्शन) सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका प्रशांत सिंह और दीपनयन (चेतक) पटेल ने निभाई, जबकि नीलरतन सिंह और रविन्द्र बहादुर सिंह ने कमेंट्री की। मयंक, धीरेंद्र, अरुण कुमार, वीर सिंह, विवेक सिंह, अमिताब जैसे कई लोगों ने व्यवस्थापक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *