आंखों के बिना जीवन अधूरा, जातिवाद में कभी नहीं रहा विश्वास:राजा भइया

PRATAPGARH NEWS: कुंडा विधानसभा क्षेत्र के बिहार ब्लॉक में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की शुरुआत सोमवार को हुई। दूसरे चरण में 53 पुरुषों और 87 महिलाओं को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों और असहायों की मदद करना ही मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य है, सौभाग्यशाली हूँ जो आप सभी की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, मेरा जातिवाद में कभी विश्वास नहीं रहा है, विश्वास रहा है तो सिर्फ जनसेवा में। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय में आयोजित इस निःशुल्क नेत्र शिविर का संयोजन संयोजन राजा भैया यूथ ब्रिगेड और योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने किया था। शिविर में कुल 120 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। इस अवसर पर राजा भइया के दोनों पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह और कुंवर बृजराज प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. के. एन. ओझा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, प्रमुख बिहार रामचन्द्र सरोज, संतोष सिंह, रामयश सरोज, रमेश सरोज, क्षीर सागर तिवारी, पूर्व प्रमख डब्ब सिंह, पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, चेयरमैन कुंडा शिवकुमार तिवारी, डेरवा कुंवर बहादुर पटेल, बबलू सिंह, विनोद पटेल, राकेश पांडेय, गयापाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, विनोद यादव, नीलमणि सिंह, मुलायम यादव, अनीश कुमार, भीम यादव, पिंटू मिश्र समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *