छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: छात्रा के लापता होने को लेकर लालगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के मोठिन देवरी निवासी राजेश पटेल की पत्नी किरन ने दी गई तहरीर में कहा है कि चौबीस दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे उसकी पन्द्रह वर्षीया पुत्री घर से विद्यालय को निकली। पुत्री के देर शाम तक वापस न आने पर परिजन परेशान हो उठे। खोजबीन पर भी किशोरी का पता न चल सका। पीड़िता ने बेटी के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *