महिला की पिटाई, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: महिला की पिटाई को लेकर उदयपुर पुलिस ने तीन आरोपियो के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के समगढ़ा मंगापुर निवासी प्रदीप यादव की पत्नी रोशनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे वह घर पर मौजूद थी। इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर पीड़िता के जेठ श्यामबाबू पुत्र रामनरेश तथा रायबरेली जिले के डीह थाना के बोझी पूरे पाण्डेय गांव निवासी जेठ के साले तेजभान पुत्र सन्नू दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी पीड़िता पर हमलावर हो उठे। बीचबचाव को पीड़िता की जेठानी सावित्री व परिजन आये तब आरोपियों ने इन्हें भी मारापीटा। आरोपी की ललकार पर उसकी पत्नी शिवकुमारी द्वारा भी पीड़िता के साथ मारपीट की गयी। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने श्याम बाबू समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *