Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर सौरई गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका जेठ उसके साथ मारपीट व अभद्रता करते हुए धमकी देने लगा , पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर सौरई निवासी गौसिया बानो पत्नी मो तजीम ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह शनिवार की शाम चार बजे के करीब अपने घर में बैठी थी, गौसिया बानो का आरोप है इस दौरान उसका जेठ घर के अंदर घुस गया और घर के बंटवारे को लेकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा बीच बचाव में सास शाकिरा बानो को भी मारपीट कर चोटिल कर दिया , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नदीम के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।