चोरों ने 250 मीटर केबल काटकर किया पार, जे ई की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे के जयंती पुर मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर में लगे केबल को चोरों ने काटकर पार कर दिया , सूचना पर विद्युत विभाग के जे ई ने सैनी कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता विद्युत आशीष कुमार मौर्य ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सिराथू कस्बे के जयंती पुर मोहल्ले में स्थित 100 केवीए ट्रांसफार्मर से पोषित ए बी केबल से लगभग 250 मीटर केबल अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है, निविदा कर्मी राजेश कुमार की सूचना पर मौके पर जांच पड़ताल के बाद पता चला कि लगभग 85 हजार के नुकसान के साथ मोहल्ले की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है । अवर अभियंता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *