प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के बौद्धिक और सामाजिक विकास की नींव

KAUSHAMBI NEWS: विकास खंड कड़ा में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 53 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है।जिसमे बाल विकास परियोजना के तहत सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-स्कूल किट का वितरण किया गया।नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नए केंद्रों को प्री-स्कूल किट का वितरण किया गया।प्री-स्कूल किट वितरण के दौरान सीडीपीओ कड़ा ज्ञानमती ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को खिलौनों और शैक्षिक सामग्री से पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के बौद्धिक और सामाजिक विकास की नींव है वहीं नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी ने कहा कि इस पहल से बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ेगी और वे आनंद के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए और अधिक आकर्षक बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *