Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पूरा मामला संदिग्ध कही बहुत बड़े मामले को दबाने की कोशिश तो नहीं
LAKHIMPUR KHERI NEWS: कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी के साथ रेप और हत्या का सनसनीखेज मामले में हड़कंप मच गया इतना संगीन मामला हत्या गैंगरेप जैसे आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया। शनिवार को जिला अधिकारी के आदेश पर शव क्रब से निकाला गया लेकिन पोस्टमार्टम उसके अगले दिन किया गया मामला संदिग्ध कही महेवागंज चौकी की संलिप्तता तो नहीं क्योंकि उक्त मामले में एक फौजी का नाम भी सुर्खियां बटोर रहा था।बाद में मामला शांत हो गया कही ग़रीब पिता की चीख पावर धन बल के शोर में दब तो नहीं गयी बताते चलें शनिवार को शव कब्र से निकाला गया रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जिसके बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।पुलिस ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद की, जिसमें 20 दिन बाद कब्र से शव को बाहर निकाला गया था।मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी।इसमें पिता ने आरोप लगाया कि बीते 5 दिसंबर को गांव के ही तीन युवकों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था।
आरोप है कि युवकों ने किशोरी को घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित एक मकान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।पीड़िता ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने पिता को दी।पिता अपने भतीजे के साथ मौके पर पहुंचे,जहां उनकी बेटी बेसुध हालत में मिली। गंभीर अवस्था में किशोरी को घर लाया गया,लेकिन घटना के दो दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि किशोरी की मौत के बाद आरोपियों ने दबाव बनाकर शव को जबरन दफना दिया था। दबंगों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया।पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई और चिकित्सकों के पैनल ने जांच की।लेकिन जो भी हुआ मामला रहस्यमय लग रहा है।बहुत बड़ा खेल हुआ है जन चर्चा है अगर मामले की निष्पक्ष जांच हो जाएं तो कई चेहरे बेनकाब होंगे और महेवागंज पुलिस की संलिप्तता सामने आएगी जहां अवैध कटान में महेवागंज उप निरीक्षक को हटाया गया दूसरे आए उप निरीक्षक क्षेत्र को समझ भी नहीं पाए अवैध खनन की गाज गिर गई अब मौजूदा चौकी प्रभारी की कार्यशैली भी पुलिस की छवि धुमिल कर रही देखते हैं छोटा सा बना दिया गया इतना बड़ा गंभीर प्रकरण में पुलिस अधीक्षक खीरी क्या एक्शन लेते हैं यह भविष्य के गर्भ में है।तीन आरोपियों में दो की गिरफ्तारी तीसरा पुलिस की गिरफ्त से दूर यह तीसरा कौन है कही इस तीसरे को बचाने के लिए कोई और निर्दोष इस तीसरे के रूप में जेल जाये कुछ कहा नहीं जा सकता।