Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
शास्त्री नगर मुक्ति धाम रोड पर नहीं मर्करी लाइट की व्यवस्था कही लाइट पर लाइट ही लाइट रोशनी ही रोशनी कही अंधेरा ही अंधेरा
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर पालिका परिषद लखीमपुर की खासियत यह है कही भी कभी भी रोड धंस जाए फट जाए कोई गारंटी नहीं बहुत सोच समझकर चलने वाला है।कहीं शहपुरा कोठी चौराहा तो कहीं विलोबी मेमोरियल हॉल के पास स्थित चौराहे पर तो कभी मुक्ति धाम चौराहे के पास रोड फट जाना धस जाना आम बात हो गई है।सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति रेलवे स्टेशन के पास ओवर ब्रिज की जहां से चढ़ाई की शुरुआत होती है।जिसके एक तरफ एक तरफ रेलवे स्टेशन की रोड दूसरी तरफ रानीगंज मार्ग रोड के किनारे नाला है उक्त नाले में पत्थर पड़े हुए हैं जो जगह जगह टूट चुके हैं। जरा सी लापरवाही हुई पैर नाले के अंदर इतनी खतरनाक स्थिति और सोने पर सुहागा जहां दिन भर भारी भीड़ भड़कम रहती है यह स्थिति आज की नहीं सालों से बनी हुई है लेकिन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और न अधिशासी अधिकारी का इस ओर ध्यान जाता है। इससे बत्तर स्थिति मिश्राना चौकी चौराहे की है जहां अंग्रेज़ी काल में बना नाला उक्त चौराहे के अंदर से निकलता है जो कई बार धंस चुका है। उक्त धंसे चौराहे को नगर पालिका परिषद द्वारा किस्तों में नाला टूटा चौराहा बनवा दिया जाता है जिस कारण मिश्राना चौराहा काफी उबड़-खाबड़ हो गया और भारी भीड़ भड़कम इस चौराहे पर रहती जिसकी वजह मिश्राना चौकी चौराहा छः सड़कों से मिला हुआ है यानि की इस चौराहे का नाम चौराहा है पर सच्चाई यह है यह छहरहा है और जहां पर भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय आर्यकन्या इंटर कालेज कुंवर खुशवक्त राय विद्यालय और सनातन विद्यालय और कुछ दूरी पर राजकीय इंटर कालेज है।जब इन स्कूलों में छुट्टी होती है तो छात्र छात्राओं को इसी उबड़-खाबड़ चौराहे से गुजरना पड़ता है और इमली चौराहे से मुक्ति धाम रोड पर नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई गई पुलिया जिसके दोनों तरफ बहुत दोनों तरफ आइड साईड घटिया निर्माण द्वारा इंटर लाइकिंग लागाई गई एक सप्ताह में ही उखड़ गयी और इस रोड पर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत शास्त्री नगर नगरपालिका क्षेत्र की इस रोड पर कहीं लाइट की व्यवस्था नहीं रात को राहगीरो को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता लेकिन नगर पालिका परिषद द्वारा शहरवासियों की अहम् जरूरत को नहीं समझ रही बात अलाव की उसमें भी नगर पालिका पूरी तरह से फेल है रेलवे स्टेशन के दूसरे गेट पेट्रोल टंकी के सामने अलाव नहीं जल रहा ठंड से पीड़ित लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पालिका परिषद द्वारा कही रोशनी तो इतनी ज्यादा लाइट ही लाइट दिखती तो कहीं ऐसा प्रतीत होता नगर पालिका क्षेत्र से बाहर लाइट नहीं रोडो पर कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद लखीमपुर विकास की दुहाई देकर जनता को मूर्ख बना रही।