Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: क्षेत्र के गांव झखरा में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में कहा सुनी हो गई जिसके चलते युवक को सरे राह डंडे से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। गांव झखरा निवासी नन्हे ने बताया रविवार की शाम मकान के पास शराब पीकर गली गलौज का विरोध कर शिकायत करने पर भंडारी और उसके पुत्र कुनकू ने घेरकर डंडों से सारे राह पिटाई करने का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था पुलिस ने सोमवार को जख्मी का मेडिकल कराकर आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि राजनीतिक रसूख न होने के चलते दूसरे पक्ष के जगन्नाथ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मामले की विवेचना एस आई हिमांशु आनंद सिंह को सौंपी गई है।