सशस्त्र सीमा बल ने किया दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी द्वारा सीमा चौकी रघुनगर में वाइब्रेट गाँवों के युवाओ के मध्य 2 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एवं खेल सामान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस तृतीय वाहिनी. सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर द्वारा सीमा चौकी रघुनगर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेट गाँवों के मध्य 02 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसे  शनिवार को देवानंद कमांडेंट, तृतीय वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन से पूर्व उक्त प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंदन चौकी v/s पचपेड़ा के मध्य हुआ, उक्त रोमांचक मुकाबले में चंदन चौकी गाँव की टीम विजता एवं पचपेडा गाँव की टीम उप-विजेता रही। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नागरिक कल्याण कार्यक्रम तहत खेल सामानों का वितरण किया गया है। इस प्रतियोगिता में सीमावर्ती क्षेत्रों के 06 गाँवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, टीम वर्क, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर भल्ला फर्म के मालिक विक्रम भल्ला, आशिक आली, प्रधान, डांगा, अजीत कुमार चौकी प्रभारी, चंदन चौकी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वाहिनी के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *