Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15-5-2017 का उल्लंघन कर 33/11 के वी विद्युत उपकेन्द्रो के परिचालन व अनुरक्षण कार्य में तैनात लगभग 15000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी करने, छटनी के उपरान्त मानक निर्धारित करने हेतु मानक समिति का गठन करने,अपने स्वयं के आदेश दिनांक 18-9-2025 का पालन करते हुए कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन रुपया 18000 निर्धारित न करने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने, घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज न कराने एवं घायल कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय की गई धनराशि को संविदाकारों के बिल से काटकर भुगतान न करने, 55 वर्ष का हवाला देकर अनुभवी कर्मचारियों को कार्य से हटाने,वर्टिकल व्यवस्था लागू करने, जांच अधिकारियों द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्ट ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई न करने, मीटर रीडरों को न्यूनतम वेतन के हिसाब से वेतन का भुगतान न करने तथा स्मार्ट मीटर लगने की स्थिति में मीटर रीडरों को कार्य से हटाने के खिलाफ संगठन द्वारा 26 नवंबर 2025 को शक्ति भवन लखनऊ पर शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया।विरोध प्रदर्शन के दौरान निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) शक्ति भवन लखनऊ कि अध्यक्षता में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन व संगठन पदाधिकारियों के बीच बैठक वार्ता सम्पन्न हुई जिसमे सहमति बनी थी कि पावर कॉरपोरेशन के आदेश दिनांक 15-5-2025 का उलंघन कर किसी भी कर्मचारी को कार्य से नहीं हटाया जाएगा, 55 वर्ष का हवाला देकर हटाए गए कर्मचारियों को रिक्त स्थानों पर तैनात किया जाएगा, वर्टिकल व्यवस्था लागू होने पर किसी भी कर्मचारी को कार्य से नहीं हटाया जाएगा, उर्जा मंत्री के निर्देश पर पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा दिनांक 18-9-2025 को किए गए आदेश का पालन करते हुए मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया जाएगा, घायल कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय किए गए धनराशि कि जांच कराकर संविदाकारों के बिल से काट कर भुगतान किया जाएगा, मीटर रीडिंग का कार्य कर रहे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन से कम वेतन देने कि जांच कराई जाएगी। किन्तु दिनांक 29 नवम्बर 2025 को पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा जारी किया गया कार्यवृत्त (Minutes of meeting) दिनांक 26 नवम्बर 2025 को बैठक वार्ता में बनी सहमति के अनुरूप न होने के कारण संगठन द्वारा आज दिनांक 20 दिसम्बर 2025 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में विरोध प्रदर्शन किया गया तथा विरोध प्रदर्शन के दौरान पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा दिनांक 29 नवम्बर 2025 को जारी किए गए कार्यवृत्त कि प्रति का दहन किया गया। लखीमपुर जनपद के गोला गोकर्णनाथ में आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को शाम 4:00 बजे सभी संविदा कर्मचारियों द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय गोला पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया और पावर कॉरपोरेशन प्रबन्धन द्वारा दिनांक 29 नवम्बर 2025 को जारी कार्यवृत्त कि प्रति का दहन किया गया। इस मौके पर सर्किल अध्यक्ष अतुल खरे जी ,डिविजन अध्यक्ष विकास कटियार महामंत्री अब्दुल लाइक उपाध्यक्ष बोबी सिंह मोनू गिरी कालीमबेग जगतपाल शर्मा मीडिया प्रभारी एवं भारी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।