Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: सिकंदराबाद कस्बे से दो युवकों को अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को नीमगांव थाना पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान जनीफ अली और बबलू के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बीती रात सिकंदराबाद कस्बे में गोला रोड पर एक रेस्टोरेंट के पास एक कार में चार युवक बैठकर उत्पात मचा रहे थे। सूचना मिलने पर सिकंदराबाद पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान, जनीफ अली पुत्र रफीक अली (उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम वांसविरिया, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी) और बबलू पुत्र अकरम (उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी कस्ता, थाना मितौली, जनपद खीरी) के पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना नीमगांव में मु0अ0सं0 550/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।बरामदगी में 02 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर और 01 अदद मिस्ड कारतूस 315 बोर शामिल हैं। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सिकंदराबाद, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र शुक्ला, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश राय और हेड कांस्टेबल अनुज कुमार पाण्डेय शामिल थे।