Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
LUCKNOW NEWS: सोमवार कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वाणिज बंधु की कैठक आयोजित हुई बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री मोहित कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष इक़बाल हसन, नगर उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए
बैठक में जिलाधिकारी के सामने व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने राजधानी के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने लखनऊ में यातायात जाम की समस्या को प्रमुखता से रखते हुए इसके लिए लखनऊ के सभी जिम्मेदार विभागों, व्यापारिक संगठनों, निजी अस्पतालों, मैरिजलान्स , गेस्ट हाउस, प्रमुख विद्यालयों, प्रमुख लोगों को बुलाकर योजनाबद्ध एवं चरण बद्ध तरीके से निस्तारण किये जाने हेतु बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया तथा बाजारों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए चरणबद्ध तरीके से पटरी दुकानदारों को कही अन्यत्र उचित स्थान पर व्यवस्थित करने की कार्य योजना बनाने की मांग की। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्त ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्दी मोदी के नाम ज्ञापन सौंप कर प्रधानमंत्री से रिटेल सेक्टर के परंपरागत व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए देश मे ई कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी लागू किए जाने की मांग की। आदर्श व्यापार मंडल ने बैठक में स्वास्थ्य बीमा कंपनियों द्वारा देश की जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा से हटाई गई जीएसटी का लाभ ना दिये जाने का मुद्दा उठाया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने वाणिज्य बन्धु की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा से हटाए गए 18% जीएसटी का लाभ न मिलने का भी मुद्दा उठाया उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाई है लेकिन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने 20% तक का मूल्य बढ़ा दिया है। इससे व्यापारियों एवं जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा क्योंकि व्यापारियों को कहीं और से स्वास्थ्य सहायता नहीं मिलती है। ऐसे में स्वास्थ्य बीमा का बढ़ा मूल्य उनके लिए महंगा साबित हो रहा है। आदर्श व्यापार मंडल ने बैठक में पात्र व्यापारियों को बैंकों द्वारा मुद्रा लोन दिए जाने की आनाकानी का भी विषय उठाया।
उन्होंने जिलाधिकारी इस विषय पर भी बैंकों को निर्देशित किए जाने की मांग करते हुए कहा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऋण योजना की तरह मुद्रा ऋण योजना की भी समीक्षा होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश आदर्श सर्राफा व्यापार मंडल के प्रभारी क्षितिज अवस्थी एवं मोहित कपूर ने ज्वैलर्स के लिए पुनः साहूकारी लाइसेंस व्यवस्था को शुरू करने की मांग की उन्होंने कहा छोटी छोटी आवश्यकता पड़ने पर जिन लोगों को ज्वैलर्स के वहां से लोन मिल जाता था उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेताओं ने न्यूनतम एवं अधिकतम ब्याज की दरों की अनिवार्य बाध्यताओं के साथ इसे पुनः शुरू करने की मांग की वाणिज बन्धु की बैठक में बिना जल के कनेक्शन के वॉटर टैक्स के बिल आने का भी मुद्दा उठाया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार से इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।