राजधानी में बीमा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

LUCKNOW NEWS: संयुक्त मोर्चे के  तत्वाधान में नेशनल इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय पार्क रोड लखनऊ में भोजनावकाश में 1:30 बजे से 2:00 बजे तक प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य मांगे रखी। अगस्त 2022 से लंबित वेतन नोटिफिकेशन तुरंत  की जाय। एफडीआई 100 प्रतिसत किये जाने का विरोध। फैमिली पेंशन 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की जाय। एनपीएस 10 पतिशत से बढ़ाकर  14 प्रतिशत किया जाए। चारों सरकारी बीमा कंपनियों का विलय किया जाए। सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती शुरू की जाए। कार्यक्रम में समस्त सरकारी बीमा कंपनियों के समस्त कर्मचारी  उपस्थित रहे  प्रदर्शन मे मुख्य रूप से में ज़ी एस सिंह, शुभकरण शिवेंद्र कुमार के  बाजपेई ओ पी जैसवाल अनिल वर्मा निर्मल त्रिपाठी एच एन तिवारी ए जेड kidwai प्रेम संकर दिवाकर तिवारी बी सी श्रीवास्तव बीके शुक्ला  शिवेंद्र कुमार इत्यादि साथियों ने हिस्सा लिया । संयुक्त मोर्चे के संयोजक जीएस सिंह ने बताया की आधे दिन के धरने का कार्यक्रम 5 जनवरी  2026को आधे दिन का धरना किया जाएगा यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो 9 जनवरी को हड़ताल भी कीजाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *