Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ द्वारा गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली के तीसरे दिन आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। आज के समारोह के मुख्य अतिथि भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह, एमएलसी एवं पूर्व जल शक्ति मंत्री ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्काउट्स और गाइडस द्वारा प्रस्तुत झांकियां का निरीक्षण किया उसके पश्चात स्काउट और गाइड द्वारा बनाए गए टेंट पिचिंग का निरीक्षण किया। जिला मुख्यायुक्त की डा. जे.पी. मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह ने विभिन्न विद्यालय द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना के साथ ही बच्चों द्वारा बिना बर्तन के बनाए गए बाटी चोखा आदि का रसास्वादन किया। उसी के साथ मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह ने इतनी भीषण ठंडक में बच्चों के धैर्य और अनुशासन की सराहना की।
मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह द्वारा 42 टीमों को ए ग्रेड, 8 टीमों को भी ग्रेड तथा 3 टीमों को सी ग्रेड की शील्ड प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने इसी के साथ निर्णायकों, रोवर्स, रेंजर्स के साथ डीओसी गाइड मधु हंसपाल को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तथा रैली के संयोजक डॉ आर.पी. मिश्र ने स्काउट/गाइड भावना से ओत-प्रोत मुख्य अतिथि डा.महेंद्र सिंह के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए विकसित एवं आधुनिक भारत के निर्माण में स्काउटिंग की भूमिका को अहम बताया। आज के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह के साथ रैली के संयोजक एवं संरक्षक डॉक्टर आरपी मिश्रा जिला मुख्य आयुक्त डॉ जेपी मिश्रा उपाध्यक्ष शर्मिला सिंह पार्षद राजीव बाजपेई जिला सचिव अनिल शर्मा जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेश चंद्र विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षक शिक्षिकाएं, स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन आज उपस्थित रहे।